Most Popular

भारत में घुमने वाले 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर

भारत में सबसे प्रसिद्ध ये 10 मंदिर जहाँ आप जा कर यहाँ के बारे मे जान सकते हैं।

भारत मे घूमने के लिए सबसे अच्छे ये मंदिर जहाँ जा कर आपको स्वर्ग सा अनुभव मिलेगा ये मंदिर अपने आप मे किसी अजूबे से कम नही इन मंदिरों को देखने के लिए देश विदेश से लोग यात्रा करने आते हैं। भारत मे कुछ मंदिर तो ऐसे है उनको देख कर आप को मजा ही आ जायेगा इन मंदिरों को लगता है। की भगवान ने स्वयं बनाया है। और ये मंदिर कुदरत की गोद मे बादलों से ढका हुआ मानो की जैसे स्वर्ग पहुँच गये हो आप। 


1- केदारनाथ ( उतराखंड) 

2- बद्रीनाथ ( उतराखंड) 

3- अमरनाथ ( जम्मू कश्मीर) 

4- हर की पैड़ी ( हरिद्वार) 

5- वैष्णों देवी  ( जम्मू कश्मीर) 

6- अक्षरधाम (दिल्ली) 

7- काशी विश्वनाथ  मंदिर ( बनारस) 

8- सोमनाथ मंदिर (गुजरात) 

9- श्री जगन्नाथ मंदिर ( पुरी ओड़िशा) 

10- यमनोत्री मंदिर ( उतराखंड) 

1- केदारनाथ मंदिर


हिमालय की वादियों मे बसा यह मंदिर कुदरत के किसी करिस्मे से कम नहीं है। यह मंदिर  गढ़वाल उत्तराखंड में स्थित है। यह मंदिर महाभारत काल से बना हुआ है। इसको दुबारा आदि गुरु शंकराचार्य ने बनवा था। यह मंदिर लगभग 3,583 मीटर पहाड़ की उचाई पर स्थित है। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग 14km आपको पैदल यात्रा करके आप मंदिर तक पहुँचे गे। लेकिन यकीन मानिये की आप जब पैदल यात्रा करके मंदिर तक जायेंगे तो आपको पहाड़ झरना और कुदरत की खूबसूरती आपको देखने को मिलेगी। मंदिर तक जाने के लिए 2 और तरीके है। आप खच्चर से जा सकते है या हेलीकॉप्टर से भी जा सकते हैं। 

केदारनाथ मंदिर 4 धाम यात्रा मे से एक है। 

2- बद्रीनाथ मंदिर


यह मंदिर हिमालय की गोद में बसा हुआ एक बहुत ही अदभुत मंदिर है। यहा पर भगवान विष्णु जी का वास है। यह मंदिर उतराखंड मे बसा हुआ है  यह मंदिर सर्दियों के समय अधिक बर्फ बारी होने के कारण बंद हो जाता है। यह मंदिर चारो धाम मे से एक है। यह मंदिर अलखनंदा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहा पर भक्त पैदल यात्रा करके मंदिर तक जाते हैं। 

3- अमरनाथ 


भगवान शिव जी का यह मंदिर अपने आप मे किसी चमत्कार से कम नही है। यह हिंदू का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह मंदिर जम्मू कश्मीर मे श्रीनगर मे मोजुद है। इस गुफा की लम्बाई ( भीतर की ओर गहराई) 19 मीटर और चौडाई 16 मीटर है गुफा 11 मीटर ऊची है। अमरनाथ  को तीर्थो का तीर्थ कहा जाता हैं। क्योंकि यहा पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। यहा इस जगह की कुछ प्रमुख विशेषता है। यहा इस पवित्र गुफा मे बर्फ़ से प्राकृतिक शिव लिंग का निर्मित होना यह शिवलिंग 

सावन के महीने मे बनती है और पुरा महिना रहती हैं जिसको देखने के लिए लाखों भक्त आते हैं। इस गुफा की परिध् 150 फुट है और ऊपर से गुफा के अंदर हिम की बुँदे टपकती रहती हैं। जिसमे से एक जगह की हिम बूंद 10 फुट शिव लिंग को बनाती हैं। is शिव लिंग की अदभुत बात यह है कि बाकी गुफा की सारी बर्फ़ मुलायम है और शिवलिंग सक्त बर्फ़ से बनी हुई रहती हैं।

4- हर की पैड़ी 


हिंदू धर्म मे  प्रमुख भिक्ति स्थानों से एक हरिद्वार है। यह जगह उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यहा पर हर 12 साल में कुम्भ मेला लगता हैं। जिसको देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं । गंगा नदी के किनारे बसा ये शहर अपने आप धार्मिक अस्था से भरा हुआ है। 

5- वैष्णों देवी


जम्मू कश्मीर राज्य में  यह मंदिर पहाड़ों की गोद मे कटरा के पास बसा हुआ है। यहा पर माता के दर्शन करने भक्त दूर दूर से लाखों की तदात मे आते हैं। माता के दर्शन करने के लिए भक्तो को लगभग 12km (7.45 मील) की दूरी तय करनी पड़ती है। माता के दर्शन के लिए पैदल और घोड़े से  भी जा सकते हैं। 

6- अक्षरधाम


यह मंदिर नई दिल्ली में स्थित है। इस मंदिर को बनाने में गुलाबी  सफेद संगमरमर और बलुवा पथर  से बना हुआ है। इस मंदिर मे अंदर जाना बिल्कुल फ्री है। लेकिन मंदिर के कुछ नियम है। यहा पर कंधे और घुटने के नीचे वस्त्र पहन कर आये नही तो मंदिर मे जाने को नही मिलेगा। या तो 100 रुपये दे कर वहा से किराये पर कपड़े ले कर फिर अंदर जाये। 

7- काशी विश्वनाथ मंदिर


बाबा विश्वनाथ मंदिर

यह मंदिर लगभग 15000 साल पुराना मंदिर है। यहाँ पर 12 ज्योतिर्लिंग मे से एक है। यहाँ लोगो का मानना की अगर एक बार शिवलिंग का दर्शन तो सारे पाप धूल जाते है। इस मंदिर की खासियत है कि इसे ऊपर लगभग 15 कुंतल सोने की परत लगी हुई है। यह मंदिर बहुत ही खास मंदिरों में से एक है।इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त आते और काशी को घूम कर बाबा के दर्शन करते हैं। 

8- सोमनाथ मंदिर


गुजरात में स्थित यह मंदिर भगवान शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग मे से प्रथम स्थान पर आती हैं। भगवान शिव का यह मंदिर चारो धाम में से एक है।यहा पर हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। जो भोले नाथ के दर्शन करके अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। 

9- श्री जगन्नाथ मंदिर ( पुरी ओडिशा) 


पुरी भारत के ओडिशा राज्य में पुरी जिले मे बसा यह मंदिर 4 धामो मे से एक है। 12 शताब्दी मे जगन्नाथ मंदिर स्थित होने के कारण इसे श्री जगन्नाथ धाम भी कहा जाता हैं। यह मंदिर हिंदू धर्म मे एक बहुत बड़ा स्थान है। पुरी मे हर साल श्री जगन्नाथ की यात्रा निकलती हैं। इसमे सामिल होने के लिए लाखों की संख्या मे यात्रा मे सामिल होने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। 

10 - यमनोत्री 

यह मंदिर उतराखंड मे यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर देवी यमुना के भक्ति मे बनाया गया है। जहाँ से यमुना नदी निकलती है वाही पर यह मंदिर स्थित है । छोटे चारो धामो मे से यह मंदिर भी एक है।