Most Popular

बनारस मे घूमनें 10 सबसे खूबसूरत और अच्छी जगह जहाँ जा कर आपको स्वर्ग सा लगेगा

बनारस घूमने की सबसे अच्छी जगह जहाँ आप घूम सकते हो। और आपको स्वर्ग सी जगह लगेगी बनारस जहाँ महादेव खुद रहते हो वो जगह कैसे खराब हो सकती है।

 बनारस घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह अगर आप बनारस जा रहे है तो ये 10 जगह जरूर जाए 

बनारस हिंदू धर्म के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों मे से एक है यहा पर देवो के देव महादेव विराजमान है। बनारस अपनी संस्कृति के लिए विश्व विखात् है। बनारस विश्व की सबसे पुराना शाहर भी है बनारस मे सबसे मशूर वहा की गंगा आरती है जो शाम को होती है। इसको देखने के लिए विश्व भर से लोग आते रहते है 

बनारस मे घूमने की बहुत सी जगह है लेकिन कुछ जगह बहुत विखात् है। 

1- बनारस शहर 

2- BHU विश्वविद्यालय 

3- BHU बाबा विश्वनाथ नया मंदिर

4- सारनाथ 

5- बाबा विश्वनाथ मंदिर

6- गंगा घाट

7-  दशाश्वमेध घाट

8- अस्सी घाट

9- राम नगर किला 

10- भारत माता मंदिर


1- बनारस शहर

बनारस शहर अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह जगह हिंदू धर्म में एक तीर्थ स्थल के रूप जानी जाती हैं। साथ ही बनारस अपने शहर और गलियों के लिए जाना जाता है। यह शहर अपनी शिल्प कला के लिए भी जाना जाता है। यहा की साड़ी बहुत ही जादा अच्छी होती यहाँ की साड़ियों मे हाथ से कला की गयी होती है। और यहाँ का पान पूरे इंडिया मे जाना जाता है। अगर आप बनारस गए और बनारासी पान ना खाया तो फिर क्या बनारस गए। 

2- BHU विश्वविद्यालय

यह विश्वविद्यालय पूरे दुनिया में जाना जाता है। इसका पूरा नाम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय है यहा पर देश विदेश के छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। यह विद्यालय बहुत ही पुराना है। यहा पर सभी प्रकार की पढाई होती हैं। यह विद्यालय अपनी पहचान विश्व भर मे रखता है। 

3- BHU नया काशी विश्वनाथ मंदिर

BHU विश्वविद्यालय के अंदर बाबा विश्वनाथ का नया मंदिर बना है जिसको अभी कुछ सालों पहले ही बनाया गया है। यह मंदिर मुख्य रूप से भोलेनाथ और हनुमान जी और राधाकृष्ण की मूर्ति मंदिर के अंदर आपको देखने को मिलेगी। यह मंदिर सुबह के 10 बन्द हो जाता है और फिर यह मंदिर लगभग 3 बजे तक यह मंदिर फिर से खुल जाता है। तो अगर आप जा रहे है। तो आप समय से जाये ताकि आपको भोलेनाथ के दर्शन हो जाए। 

4- सारनाथ

भगवान बुद्ध को समर्पित ये जगह बुद्ध जी के जीवन से जुड़ी जानकारी आपको देती है। यहा पर उनकी तपस्या और भी कई प्रकार की जानकारी आपको देखने को मिलती है। यहा पर कई प्रकार की मूर्ति बुद्ध जी की और बुद्ध गर्डें यहा पर अगर आप आते तो आपको बहुत संति मिलेगी अगर आप बनारस जा रहे हैं। तो यहाँ जरूर जाये। 

5- बाबा विश्वनाथ मंदिर

यह मंदिर लगभग 15000 साल पुराना मंदिर है। यहाँ पर 12 ज्योतिर्लिंग मे से एक है। यहाँ लोगो का मानना की अगर एक बार शिवलिंग का दर्शन तो सारे पाप धूल जाते है। इस मंदिर की खासियत है कि इसे ऊपर लगभग 15 कुंतल सोने की परत लगी हुई है। यह मंदिर बहुत ही खास मंदिरों में से एक है। आपको इस मंदिर के दर्शन बहुत ही अच्छा लगेगा। 

6- गंगा घाट

बनारस गंगा नदी के किनारे बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। गंगा नदी के किनारे गंगा आप अगर कुछ समय बैठते हैं। तो आपको बहुत सुकून मिलता है। आपको गंगा के किनारे गंगा आरती और गंगा के किनारे बहुत से लोग का अंतिम संस्कार भी किया जाता हैं। कहते है यहा जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है । उन लोगों को मुक्ति मिल जाती है। यहा पर लोग नाव से भी घूमते है जो की नाव से घूमने पर आपको बनारस आपको अलग ही रूप मे दिखेगा अब यहा पर लकड़ी की नाव के साथ साथ बड़ी नाव भी जो की उनके अंदर भोजन की भी वेवस्था होती है और इस नाव पर बैठ कर आपको अलग ही अंभाव मिलेगा। 

7- दशाश्वमेध घाट 

कहते है कि बरम्भा जी ने यही पर असुमेद यज्ञ किया यही कारण है कि इस घाट की बहुत मनायतः है। इस घाट पे काशी विश्वनाथ के मंदिर जाने से पहले लोग यहा पर नहाते है फिर बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। और रात मे यहा पर गंगा आरती भी देखने लोग हजारो की तदात मे आते हैं। 

8- अस्सी घाट

यह घाट भी गंगा आरती के लिए बहुत ही पर्सिद्ध है। यहा भी शाम के समय गंगा आरती होती हैं। यहा पर लोग गंगा आरती के बाद बैठते हैं और यहाँ पर ठंडी हवा मे आराम करते हैं यहाँ शाम के समय लोगो की भीड़ लगी होती हैं। 

9- राम नगर किला 

यह किला मुगल काल से ही 18 सेंचुरी से यह किला बनारस की ऐतिहासिक धरोहर हैं। यहा पर आपको किले की नकासी और बहुत सी पुराने हथियार और भी बहुत चीज देखने को मिलती हैं। जो आपको पुराने समय के राजमहलो के बारे मे बताती हैं। यहा पर जब आप जायेंगे तो आपका 70 रुपया एक लोग का अंदर घूमने के लिए लगेगा। 

10- भारत माता मंदिर

यह मंदिर राष्ट्र को समर्पित किया गया है। भारत माता जो भारत की सान है। उनको यह मंदिर समर्पित है। और इस मंदिर मे हर भारतीय को जाना चाहिए ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात होगी